फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders are against income tax department

आयकर महकमे पर फिर गरज व्यापारी 

Fri, 31 Mar 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
नोटिस और सर्वे के विरोध में व्यापारी आयकर विभाग के अधिकारियों पर फिर गरजे। चेतावनी दी कि उत्पीड़न नहीं रुका तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सिक्के जमा न करने पर व्यापारी यूनियन बैंक आफ इंडिया भी पहुंचे और प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। 

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सिटी पोस्ट आफिस पर बैठक में व्यापारियों ने आयकर विभाग की कार्यशैली का विरोध जताया। व्यापारी अधिकारियों पर जमकर गरजे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि आयकर विभाग ने नोटिस जारी और छापामार कार्रवाई कर व्यापार तबाह कर दिया। व्यपारियों के हालात दिनों दिन बदतर होते जा रहे हैं। व्यापार छोड़कर दूसरा कार्य तलाशने को मजबूर हो गए हैं। चेतावनी दी अगर आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन



जिला महामंत्री मोहम्मद शाहिद शम्सी ने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी आयकर विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद व्यापा‌िरयिों ने यूनियन बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि बैंक में दस के सिक्के जमा नहीं किए जा रहे हैं। कई बार इस ससस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। व्यापारियों का कहना था कि बैंक अधिकारी व्यापारियों को सम्मान नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर नगराध्यक्ष शोएब मोहम्मद खां, शाकेब अहमद, बिलाल शम्सी, वाजिद अली खां, बब्बू शम्सी, हारिस शम्सी, रिजवान, इमरान, विजय अग्रवाल, मेराज हुसैन, मोहन अरोरा, सलीम, उजैर अहमद, मोहसिन खां, कपिल शर्मा, टोनी आहूजा भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed