{"_id":"66a53c1784f7a1b43a0af560","slug":"three-vehicles-were-running-without-fitness-and-permit-seized-rampur-news-c-282-1-rmp1001-126648-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे थे तीन वाहन, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे थे तीन वाहन, सीज
Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सड़कों पर कई ऐसे वाहन चल रहे हैं, जिनका न तो फिटनेस है और न ही परमिट है, लेकिन फिर भी बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के अभियान में ऐसे तीन वाहन पकड़ में आए, जिनको टीम ने सीज कर दिया।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास परिवहन विभाग की टीम रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंची। यहां पर एआरटीओ होरीलाल के नेतृत्व में टीम ने यहां पर खड़ी मैजिक और निजी वाहनाें की चेकिंग शुरू की गई। इस बीच तीन चालकों को रोका गया और चालकों से परमिट और फिटनेस के कागज मांगे गए तो किसी के पास नहीं निकले। इस पर टीम ने तीन वाहनों को सीज कर दिया। इस दौरान एआरटीओ होरीलाल ने बताया कि रामपुर में लोग यातायात के नियमों को तोड़ रहे हैं। वाहनों को भी लापरवाही से चला रहे हैं। रोजाना कार्रवाई की जा रही है और यदि इसी तरह से वाहन चालक मनमानी करते रहे तो वाहन इसी तरह से सीज होते रहेंगे।