फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three persons died due to corona

रविवार को भी कोरोना से तीन मौतों की सूचना, 40 नए संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
three persons died due to corona
रामपुर। रविवार का दिन भी कोरोना त्रास्दी भरा रहा। नगर में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिनमें एक निजी चिकित्सक भी हैं। वहीं रविवार को स्वास्थ्य विभाग कर्मियों समेत 40 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 76 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूर्ण की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन नगर निवासी एक 57 वर्षीय निजी चिकित्सक और एक 58 वर्षीय महिला की मौत की खबर है। इसके साथ ही एक 70 वर्षीय व्यापारी की भी कोरोना संक्रमण से मौत की खबर है। इन तीनों संक्रमितों की मौत पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। वहीं रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 40 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसमें शाहबाद सीएचसी से संबंधित स्वास्थ्य विभाग कर्मी शामिल हैं। इन संक्रमितों में पांच आरटी-पीसीआर जांच में, 28 एंटीजन जांच में और 7 लोगों में निजी लैब में हुई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। रविवार को 76 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 614 हो गई है। लगातार सामने आ रहे नए संक्रमितों के कारण प्रशासन की ओर से लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed