फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10-year-old child drowns while bathing in a pond.

Rampur News: तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

Sat, 26 Sep 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
10-year-old child drowns while bathing in a pond.
सैदनगर। थाना टांडा क्षेत्र के बैजना गांव में शुक्रवार शाम तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्चा डूब गया। साथियों ने बच्चे को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव निवासी मेहरबान अली का बेटा आजम (10) शुक्रवार करीब पांच बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के पास तालाब में नहा रहा था। नहाते समय वह तालाब की गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजन बच्चे का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed