{"_id":"6ab6cb61f3855e30270dd984","slug":"tractor-trolley-bounces-over-speed-breaker-laborer-crushed-to-death-under-wheeltractor-trolley-bounces-over-speed-breaker-laborer-crushed-to-death-under-wheel-rampur-news-c-282-1-smbd1027-181000-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ब्रेकर पर उछली ट्रैक्टर-ट्रॉली, पहिए के नीचे दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ब्रेकर पर उछली ट्रैक्टर-ट्रॉली, पहिए के नीचे दबकर मजदूर की मौत
Sat, 26 Sep 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
मिलक। ईंट उतारकर घर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार को मिलक के जीरो पॉइंट रौरा कलां के पास हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर ब्रेकर आने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक उछल गई। इससे ट्रैक्टर पर चालक के साथ बैठे दो मजदूर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान एक मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा मजदूर घायल हो गया, चालक सुरक्षित बच गया। मृतक की पहचान जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी आकिल (35) के रूप में हुई।
घायल मजदूर आरिफ को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। घायल आरिफ ने बताया कि तीनों मजदूर गांव रतूपुरा के रहने वाले हैं और मिलक क्षेत्र के ईंट भट्ठों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से ईंट सप्लाई का काम करते हैं। शुक्रवार को ईंट उतारने के बाद तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। रौरा कलां जीरो पॉइंट के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली उछल गई। इससे चालक सलमान के साथ दोनों ओर बैठे मजदूर नीचे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान आकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद