{"_id":"6ab6cc32b4d61b9be7017b53","slug":"case-registered-against-three-individuals-for-allegedly-raping-a-married-woman-and-causing-a-miscarriage-rampur-news-c-282-1-smbd1029-180929-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट
Sat, 26 Sep 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के एक गांव में पति से विवाद के बाद मायके में रह रही विवाहिता से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी विवाहिता पुत्री पति से विवाद के बाद मायके में रह रही है। आरोप है कि गांव के आरिफ ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह करीब तीन माह की गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने आरिफ के परिवार से शिकायत की।
आरोप है कि इसके बाद आरिफ अपनी पत्नी रेशमा और भतीजे मुर्शद के साथ विवाहिता को बहाने से एक परिचित डॉक्टर के पास ले गया। वहां उसका गर्भपात करा दिया गया। घर लौटने पर विवाहिता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत करने पर आरोपियों ने परिवार को धमकी देने और गाली-गलौज करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।