{"_id":"6ab6c5d6a572cdcf5b00aa66","slug":"six-injured-in-four-road-accidents-four-referred-to-the-district-hospital-rampur-news-c-282-1-smbd1025-180972-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चार सड़क हादसों में छह घायल, चार जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चार सड़क हादसों में छह घायल, चार जिला अस्पताल रेफर
Sat, 26 Sep 2026 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग चार सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदराखेड़ा निवासी बलजिंदर सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब 5.45 बजे पुत्री सहजप्रीत कौर के साथ बाइक से घर जा रहे थे। नैनीताल हाईवे जीरो पॉइंट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी अजय शाम 5.15 बजे बाइक से घर जा रहे थे। अहरो रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
ग्राम खोदलपुर निवासी सज्जन खां व सुरेंद्र सिंह सुबह करीब 5.30 बजे बाइक से केमरी जा रहे थे। केमरी रोड पर धावनी गांव के पास छुट्टा पशु से टकराकर दोनों घायल हो गए। कोतवाली के ग्राम शर्मा मोड़ निवासी गुरवंत सिंह शाम साढ़े चार बजे बाइक से रुद्रपुर से घर जा रहे थे। गोकुल नगरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. माणिक अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गुरवंत सिंह, अजय, सहजप्रीत कौर और बलजिंदर सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य को घर भेज दिया गया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद