फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in house

पचास हजार नकदी समेत बंद मकान से लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
theft in house
रामपुर। चोरों ने रात में बंद मकान को निशाना बना लिया। उन्होंने मकान के ताले तोड़ लिया। करीब 50 हजार रुपये नकदी, जेवर समेत तांबे के बर्तन तक समेटकर ले गए। पड़ोसियों ने जब मकान स्वामी को फोन कर जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। मकान स्वामी तुरंत आ गए। उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने जाकर मौका मुुआयना किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली थानाक्षेत्र के मोहल्ला आफरीदियान नालापार की है। मोहल्ला निवासी मुकर्रम पुत्र इकबाल कारपेंटर हैं। वह अपनी रिश्तेदारी में स्वार गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी गईं थीं। वहां उन्हें रात हो गई, जिस वजह से वे लौटकर नहीं आ सके। उनके साथ उनकी मां भी रहती थीं, जो अपने भाई के यहां चली गईं थीं। मकान में ताला लगा हुआ था। इस बीच शुक्रवार रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़ लिए और मकान में घुस गए। चोरों ने नकदी, जेवर, बर्तन, वाशिंग मशीन आदि सामान समेट लिया। सुबह के समय जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे तो उन्होंने मुकर्रम को फोन कर घटना की जानकारी दी। आननफानन मुकर्रम घर लौटे, जहां उनके घर से 50 हजार रुपये नकद, तीन तोला सोना, इनवर्टर, वाशिंग मशीन, तांबे के बर्तन आदि सामान गायब था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान का मुआयना किया और वापस आ गए। मुकर्रम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर आएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed