{"_id":"66873bcc1f4e7d24b604ff27","slug":"theft-in-a-locked-house-goods-worth-lakhs-looted-rampur-news-c-282-1-rmp1006-125075-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बंद घर में चोरी, लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बंद घर में चोरी, लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
रामपुर। चोरों ने एक बंद मकान में घुसकर लाखों का माल साफ कर दिया। परिजन एक समारोह में शामिल होने गए थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे सोने और चांदी के जेवर और 36 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी हुआ है।
नयागांव निवासी अनीसा अपने दो बेटे और तीन बेटियों के साथ रहती हैं। रविवार की शाम वह सिहारी गांव में अपनी रिश्तेदारी में एक समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गई थीं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर लौटीं तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
कमरे में जाकर देखा तो बरतन, कपड़े आदि जमीन पर बिखरे पड़े थे। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपने जेठ के यहां एक समारोह में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ गई थीं। उनका कहना है कि चोर मकान की छत पर सीढ़ियों के ऊपर की टीन को तोड़कर घर में दाखिल हुए होंगे।
विज्ञापन
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।