{"_id":"64da85e63e7b1647430e65e7","slug":"the-message-of-the-countrys-unity-was-given-in-the-tiranga-yatra-rampur-news-c-282-1-rmp1003-3415-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तिरंगा यात्रा में देश की एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तिरंगा यात्रा में देश की एकता का दिया संदेश
विज्ञापन
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपने आवास से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिये लोगों ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया। रैली में बाइक, स्कूटी से लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस दिवस उत्साह पूर्वक जश्न के साथ मनाया जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे शुरू हुई रैली डीएम आवास से गांधी समाधि, शाहबाद गेट, राधा रोड से गुजरकर रोडवेज बस स्टैंड होते हुए वापस डीएम आवास पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह, गुलशन अरोड़ा, मनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, खुशवंत सिंह आदि मौजूद थे।
वहीं शहर में अलीगढ जूनियर हाई स्कूल में तिरंगा यात्रा को माला सिन्हा और सभासद शावेज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य अब्दुल फराज ने छात्राओं को देश की आजादी के बारे में बताया। आनंद कॉन्वेंट स्कूल में संस्थापिका ऊषा सक्सेना, प्रधानाचार्या आभा सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में छात्र-छात्राओं की स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताते हुए मिठाई का वितरण हुआ।