फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The historical Shiv Mandir Chandan will be made beautiful with 98 lakh rupees

Rampur News: 98 लाख से सुंदर बनेगा ऐतिहासिक शिव मंदिर चंदेन

Mon, 28 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The historical Shiv Mandir Chandan will be made beautiful with 98 lakh rupees
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि ऐतिहासिक शिव मंदिर चंदेन का सुंदरीकरण होने के बाद यह श्रद्धालुओं के लिए न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सुविधाओं से भी भरपूर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में सभी अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रविवार को ग्राम चंदेन स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के सुंदरीकरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने फीता काटकर और लोकार्पण करते हुए 98 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

औलख ने बताया कि चंदेन का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण स्थल है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव था, जिससे श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शासन से इस मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 98 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके तहत मंदिर परिसर में विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। इनमें श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भवन का निर्माण, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता आदित्य राज सिंह ने बताया कि शासन द्वारा स्वीकृत 98 लाख रुपये में से 40 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी और क्षेत्र के लोगों ने राज्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

समारोह में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, तहसीलदार निश्चय कुमार, बीडीओ राजेश कुमार सिंह, प्रधान राहुल कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अंगनलाल राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष चेतन पारुथी, रजनीश अग्निहोत्री, मधुबाला गुगलानी आदि मौजूद रहे। संचालन शंभू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed