फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The farmer sleeping in the cattle ranch strangled to death

पशुशाला में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The farmer sleeping in the cattle ranch strangled to death
मसवासी (रामपुर)। चौकी क्षेत्र के गांव सीतारामपुर में पशुशाला में सो रहे एक किसान की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने किसान का सिर धड़ से अलग कर दिया। गला काटकर हत्या की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी शगुन गौतम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों को जल्द खुलासे और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सीतारामपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया (35 वर्ष) रविवार रात अपने बड़े पुत्र प्रिंस (13) के साथ पशुशाला में सो रहा था। रात में किसी वक्त धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी मां तारावती भैंस को खुला घूमते देखकर पशुशाला की तरफ गईं और उसे आवाज दीं। जब वो नहीं उठा तो मां ने करीब जाकर देखा तो उसकी सिर कटी लाश देखकर सदमे में आ गईं और उनकी चीख निकल गई। तारावती ने शोर मचाकर अन्य परिजनों को भी उठा लिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हत्या की सूचना पर स्वार कोतवाल आरएस बघेल भी चौकी इंचार्ज अमर सेन के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली, इस दौरान परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बात की। मृतक के तीन बच्चे हैं। हत्या के बाद पत्नी प्रवेश और मां तारावती का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

परिजनों का रंजिश से इंकार, फिर क्यों हुई इतनी नृशंस हत्या
मसवासी। पुलिस पूछताछ में कृष्ण कुमार के परिजनों ने उसकी किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। लेकिन, जिस प्रकार से कृष्ण कुमार की हत्या की गई है उसे देखकर लग रहा है कि हत्या बहुत आक्रोश में की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त कृष्ण कुमार का 13 वर्षीय बेटा भी पशुशाला में ही सो रहा था तो उसके बेटे को पिता की इस प्रकार नृशंस हत्या का पता नहीं चला। गला काटकर सिर को धड़ से अलग कर हत्या की वारदात के दौरान कृष्ण कुमार के बेटे की नींद नहीं खुली। पशुशाला और घर के बीच अधिक दूरी न होने के कारण रात में जब कृष्ण कुमार मां मौके पर पहुंची तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed