{"_id":"631cd5b164a86071f118cf81","slug":"teenager-drowned-in-ramganga-rampur-news-mbd4406684133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में चार किशोर बहे, तीन बचाए गए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में चार किशोर बहे, तीन बचाए गए, एक की मौत
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। भादो माह की पूर्णिमा के मौके पर रामगंगा में परिवार के साथ स्नान आए तीन किशोर और एक किशोरी नदी की तेज धार में बहने लगे। आसपास के लोगों ने तीन को तो बचा लिया, लेकिन एक किशोर नदी की तेज धार में बह गया। किशोर के बहने की सूचना पर गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने चार घंटे के बाद किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया।
शनिवार सुबह लगभग 10 बजे सैफनी थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव निवासी हरपाल सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव की ही महिलाएं व बच्चे रामगंगा के तट पर स्नान करने के लिए आए थे। वहीं हरपाल सिंह का बेटा अमन(13), दीपक (13) ,राहुल (15) और पूजा (16) स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करने के लिए साथ में आए सभी लोग नदी में स्नान के लिए उतर गए। पूजा ने बताया कि स्नान करने के दौरान अमन डूबने लगा था। जिसे बचाने के लिए दीपक आगे बढ़ गया। वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। अपने सगे भाई अमन, दीपक को डूबता देख राहुल उनको बचाने की कोशिश करने लगा और तीनों डूबने लगे। तीनों को डूबते देख बचाने के लिए पूजा भी पहुंची और वह भी डूबने लगी। चारों को डूबता देख मौजूद लोगों ने कोशिश कर राहुल, अमन, पूजा को बचा लिया किन्तु दीपक गहरे पानी में डूबता चला गया। दीपक सरकारी स्कूल में कक्षा छह छात्र था। छात्र की डूबने की सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी और तहसील प्रशासन में हल्का लेखपाल सोमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर छात्र की तलाश शुरू कर दी। लगभग चार घंटे बाद दीपक का शव नदी से बरामद हो गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए।