फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sweep compaign of palika

नगर पालिका की ओर से चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sweep compaign of palika
रामपुर। साप्ताहिक बंदी लागू होने के बाद सुबह से ही नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ज्वालानगर में नाले की साफ-सफाई की गई। कंटेंनमेंट जोन में कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर साफ किए गए। सड़कों पर झाड़ू लगवाई गई।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर से लेकर गांव तक विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने की वजह से सब कुछ बंद था। लिहाजा, जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश के बाद जिलेभर में अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों के स्तर पर अपने अपने क्षेत्र में वृहद रूप से साफ-सफाई कराई गई। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को हटाया गया। नाले नालियों की सफाई की गई। कीचड़, कूड़ा करकट निकाला गया, जिसके बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। रामपुर नगर पालिका की ओर से भी शहर के सभी वार्डों में यह काम कराया गया। ज्वालानगर में नाले की सफाई कराई गई। इस कार्य में जेसीबी मशीनों का सहयोग लिया गया। इस बीच हॉटस्पॉट क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन भी किया गया। सेनेट्री इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में व्यापक रूप से यह कार्य किया गया। आगे भी काम जारी रहेगा, ताकि लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed