फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swar Forest Ranger Mujahid Hussain suspended

Rampur News: स्वार वन रेंजर मुजाहिद हुसैन निलंबित

Wed, 12 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 12 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Swar Forest Ranger Mujahid Hussain suspended
स्वार। पीपली वन रेंज में अवैध कटान, ट्री गार्ड तोड़े जाने, रेंज कार्यालय परिसर से खैर की लकड़ी चोरी सहित कई मामलों में संदिग्ध भूमिका पर स्वार रेंजर मुजाहिद हुसैन को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओ ओमप्रकाश ने इस बात की पुष्टि की है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसडीओ ओम प्रकाश राम ने बताया कि टांडा क्षेत्र में यूकेलिप्टिस के लगभग दो दर्जन पेड़ काटे गए थे। वहीं, दढियाल क्षेत्र में वन विभाग के ट्री गार्ड फाड़कर पौधे नष्ट कर दिए गए। इन सबके बावजूद पीपली वन क्षेत्र में अवैध कटान का सिलसिला जारी था। सितंबर में सालारपुर रेंज कार्यालय परिसर में तस्कर खैर की लकड़ी चोरी कर ले गए थे, जिसके दौरान फायरिंग की घटना भी हुई थी। वनकर्मियों ने लकड़ी बरामद की थी, लेकिन मिलकखानम पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके अलावा अवैध मिट्टी आदि मामलों में जांच हुई थी।
विज्ञापन

इन घटनाओं पर गंभीरता दिखाते हुए डीएफओ ने पहले डिप्टी रेंजर कुलदीप सिंह, वन रक्षक अमित और गौरव चौधरी को निलंबित कर स्वार रेंज से हटा दिया था। इसके बाद जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जांच के बाद मुख्यालय से रेंजर मुजाहिद हुसैन के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed