{"_id":"5f5e64888ebc3e51d4727171","slug":"sugar-cane-training-center-will-start-soon-rampur-news-mbd362524422","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के अंदर रामपुर में शुरू हो जाएगा गन्ना प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह के अंदर रामपुर में शुरू हो जाएगा गन्ना प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
रामपुर। अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए बनाए गए राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान में अब प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से बने राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान की बिल्डिंग बनकर पूरी तरह से तैयार है। बिल्डिंग का निर्माण कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने कराया है। बिल्डिंग को अब सीएंडडीएस से गन्ना विभाग को सौंपे जाने की औपचारिकता पूरी कराई जाएगी।
सपा की पिछली सरकार में रामपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान बनाए जाने को मंजूरी प्रदान की गई थी। डूंगरपुर में संस्थान की बिल्डिंग बनकर तैयार है। यहां आडिटोरियम और हॉस्टल की भी सुविधा है। शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान में गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए लखनऊ, गाजियाबाद और मुरादाबाद में प्रशिक्षण संस्थान है। ऐसे में रामपुर में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिए जाने का बहुत अधिक मतलब नहीं है, जबकि गन्ना किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने को जगह की तलाश की जा रही है। जगह की तलाश मुरादाबाद सहित अन्य कई जनपदों में की जा रही थी। उन्होंने कहा था कि जब रामपुर में जगह उपलब्ध है तो दूसरी जगह इसकी तलाश क्यों की जा रही है। रामपुर में गन्ना किसानों को प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस दिशा में कवायद तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि बिल्डिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जो थोड़ा बहुत कार्य बचा हुआ है उसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर गन्ना प्रशिक्षण केंद्र को किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे पहले यह बिल्डिंग गन्ना विभाग को सौंप दी जाएगी। गन्ना विभाग की ओर से किसानों को ट्रेनिंग देने संबंधी अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां किसानों को ठहरने के लिए हॉस्टल और बैठक के लिए आडिटोरियम उपलब्ध है। लिहाजा इस सेंटर का पूरा प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने दावा किया कि रामपुर का गन्ना प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगा।