फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Such is the state of development: not only did we not get water, the roads also became dilapidated.

विकास का ऐसा हाल : पानी तो मिला नहीं, सड़कें भी हो गईं बदहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Such is the state of development: not only did we not get water, the roads also became dilapidated.
रामपुर। जिले में जल जीवन के नाम पर सड़कें खोद दी गईं। चार सालों से लोगों को न तो पानी मिला न ही ये सड़कें सही हो पाई। शाहबाद, बिलासपुर, स्वार, टांडा व मिलक सहित जिले के 150 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को अभी तक सही नहीं किया गया है। रमपुरा, जगेसर, मोतीपुरा, अनवा, टांडा, करीमगंज, केसरपुर, बमनपुरी, जयतोली, मढ़ेया तुलसी, फाजलपुर, तालमहावर, पृथ्वीपुर उर्फ चिड़िया खेड़ा, दनकरा (बिलासपुर), रसूलपुर-फरीदपुर, मधुपुरा, मधुपुरी, धनौरी, इमरतपुर, पैगंबरपुर, मीरापुर, गोविंदपुरा, पुस्वाड़ा, नूरपुर-फाजलपुर, मोहब्बत नगर, मिर्जापुर, रतनपुरा, रुस्तम नगर, जामिनगंज, सेमरा रहमतगंज, शिवनगर बब्बरपुरी (स्वार); और पिपला शिवनगर, नवदिया, निपानिया, लाडपुर सेमरा (मिलक) जैसे गांवों में सड़कें खंडित व ऊबड़-खाबड़ छोड़ दी गई हैं। अधूरी मरम्मत के कारण बारिश में जलभराव व कीचड़ होने से ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, जबकि कई गांवों को अब भी नियमित पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


क्या बोले ग्रामीण -


शाहबाद। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़क को नाम मात्र के लिए ठीक किया गया है। विकास खंड क्षेत्र के करीब 30 से 40 गांव ऐसे है जहां पर पाइप लाइन तो डाल दी।गई। लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़कों की खोदाई के बावजूद भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ है। शाहबाद के रमपुरा, जगेसर, मोतीपुरा, अनवा, टांडा, करीमगंज, केसरपुर, बमनपुरी, जयतोली, मढ़ेया तुलसी में सड़के खोदी गई थी। अब सड़कों पर चलने में बड़ी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन


------

पेयजल लाइन डालने के लिए गांव की सड़क ठेकेदार ने खोदी थी। इन सड़कों की कई जगह मरम्मत हुई है, कई जगह मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई है। सड़के आज भी जर्जर हालत में है। पानी भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश लोधी, ग्राम प्रधान भुड़ासी


-----

गांव में सड़क खोदकर डाल दी गई है। पाइप लाइन दबाई जा चुकी है। लेकिन ठेकेदार ने सड़क खोदने के बाद इसकी मरम्मत नहीं की है। सड़के खराब स्थिति में पड़ी हुई है।

गुल मोहम्मद, प्रधान ससुर मढ़ेया तुलसी गांव


सेमरा रहमतगंज की अधिकतर सड़कें पाइप लाइन बिछाने के बाद मरम्मत के नाम पर खानापूरी करके छोड़ दी गई हैं। कई सड़कों के गड्ढों को अपने स्तर से मिट्टी डालकर समतल कराने का काम किया गया लेकिन बारिश में वहां कीचड़ हो जाती है। कई बार जल निगम के ठेकेदार से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


सुरेश कुमार प्रधान सेमरा रहमतगंज स्वार

-------

जल निगम ने गांव की सड़कें खोद कर डाल दी। पाइप लाइन बिछाने के बाद मरम्मत के नाम पर सड़कें ऊबड़-खाबड़ कर दी गईं। रात में राहगीर ठोकरें खाते हुए गुजरते हैं। सड़कों की मम्मत शीघ्र काई जाए।



नंद किशो सैनी मझरा बंदरपुरा-मधुपुरा

---------------


तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद गांव के कई रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया। कारण यह है कि जल निगम ने पाइप डालने के लिए जो रास्ते खोदे थे उनकी मरम्मत बेहतर ढंग से नहीं हुई और कई जगह ऐसा ही छोड़ दिया गया, यहां मिट़्टी डाली गई जो बारिश के कारण कीचड़ बन गई। जल निगम को चाहिए कि जल्दी मरम्मत कराई जाए।



मो. आसिफ सेमरा रहमतगंज

गांव में पाइप लाइनें तो डाल दी गई है। परंतु अभी ओवर है टैंक का निर्माण नहीं हुआ है। शुक्रवार को डायरेक्ट मोटर चलकर ट्राई लिया गया तो गांव में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन फट गई और सड़कों पर जल भराव हो गया था। सरकार को शीघ्र ही इस पेयजल योजना का कार्य पूरा करना चाहिए।
मिंटू तिवारी,ग्राम पिपला शिवनगर




जल निगम से गांव में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली थी और घर-घर कनेक्शन भी किया था। कनेक्शन होने के बाद आज भी ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से मांग है कि शीघ्र ही ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया जाए।
हरविंदर चौधरी,ग्राम नवदिया

बिलासपुर। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र की 113 में से करीब 95 फीसदी ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई का काम किया गया है, लेकिन कई गांवों में इन सड़कों को ठीक से बहाल नहीं किया गया है। फ़ाजिलपुर, तालमहावर, पृथ्वीपुर उर्फ़ चिड़िया खेड़ा, दनकरा जैसे गांवों के निवासियों का आरोप है कि जल निगम ने पाइप तो डाल दिए, पर खोदी गई सड़कों की उचित मरम्मत नहीं की।

जल निगम सड़कों की मरम्मत का काम कर रहा है। अगर किसी गांव में कोई सड़क ठीक होने से रह गई है, तो निगम तत्काल कार्रवाई करेगा।
बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री




क्या बोले विधायक -
विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव में हर जल घर योजना के अंतर्गत वाटर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई हुई थी, ग्रामीणों से शिकायतें मिली हैं कि आधी अधूरी मरम्मत कर उन्हें छोड़ दिया गया है। सड़कें दुरुस्त कराने के लिए जल निगम को लिखा जा रहा है।

शफीक अहमद अंसारी विधायक स्वार-टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed