{"_id":"60a0029c8ebc3efbf07a7a39","slug":"stones-and-firing-in-electoral-rivalry-in-village-dabka-ten-injured-rampur-news-mbd3891199158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दबका में चुनावी रंजिश में पथराव और फायरिंग, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव दबका में चुनावी रंजिश में पथराव और फायरिंग, दस घायल
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दबका में शनिवार को चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे से मारपीट के साथ पथराव हो गया। वहीं एक पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग करने पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और 6 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव निवासी फुरकान का पास में ही रहने वाले मेहंदी हसन से चुनावी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक हैं। शनिवार को विवाद के चलते ही दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, जिसमें दोनों ओर से पथराव हो गया और लाठी डंडे चल गए। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। मारपीट और पथराव में बब्बू, इकरार हुसैन, दानिश, सद्दाम, सन्नू, फुरकान, दानिश, बाबू, आसिफ और शाकिर आदि 10 लोग घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जब फायरिंग बंद हुई तो मौके पर लोग जुटने शुरू हो गए। खूनी संघर्ष की सूचना के बाद पुलिस भी गांव पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं एक महिला ने पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस झगड़े की वजह रुपये का लेनदेन बता रही है।