{"_id":"6277fc0395425852ce20ed93","slug":"still-testing-smart-telephones-and-tablets-on-16018-rampur-news-mbd4273381105","type":"story","status":"publish","title_hn":"16018 विद्यार्थियों को अभी भी स्मार्ट फोन और टेबलेट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16018 विद्यार्थियों को अभी भी स्मार्ट फोन और टेबलेट का इंतजार
विज्ञापन
16018 विद्यार्थियों को अभी भी स्मार्ट फोन और टैबलेट का इंतजार
रामपुर। जिलेभर में अब भी 16018 विद्यार्थी स्मार्टफोन और टैबलेट से वंचित हैं। स्मार्टफोन और टैबलेट न मिलने से छात्र-छात्राओं में मायूसी है। उनका कहना है कि पांच माह बाद भी स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण न होने से निराशा हाथ लगी है।
मुख्यमंत्री की ओर से छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण करने का कार्यक्रम 25 दिसंबर से शुरू हुआ था। रामपुर जिले से 19202 विद्यार्थियों का स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के लिए चयन हुआ था, जिसमें से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रामपुर जिले के भी 200 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मिले थे। इसके अलावा 21 मेधावियों को जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट फोन वितरित किए, लेकिन इसके बाद विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की वजह से अधिकांश विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण नहीं हो पाया। रविवार को टैबलेट वितरण करने का कार्यक्रम जारी किया गया तो जिन विद्यार्थियों के नामों की घोषणा नहीं हुई, उन्हें मायूसी हाथ लगी। शासन के आदेशानुसार परास्नातक, व्यवसायिक, नर्सिंग और टेक्निकल कक्षाओं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण किया जाना था। स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए जाने थे। इसके लिए जिलेभर से स्नातक और परास्नातक के 16244, आईटीआई के 1709 और पालिटेक्निक के 1256 विद्यार्थियों का डेटा शासन को भेजा गया था। इन्हें स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए जाने थे।