{"_id":"5849b2874f1c1be15944a77d","slug":"sp-leader-azajm-told-for-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की सरकार बनी तो रामपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सरकार बनी तो रामपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि सूबे में दोबारा सपा सरकार बनी तो रामपुर में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। बरेली रोड से खौद तक देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा। हर गरीब को पेंशन और रोजगार मिलेगा। यह बातें उन्होंने बुधवार को अजीतपुर में पेयजल पाइप लाइन का लोकार्पण के मौके पर कहीं।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बैंकों में लाइन के दौरान जो लोग मरे हैं उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि यूपी में नहीं पूरे देश में मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है। अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो पूरे देश में मरने वालों के परिजनों को परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आई तो रामपुर में भी मेट्रो रेल चलेगी। कहा, प्रदेश के हर गरीब को पेंशन मिलेगी। कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। बेघर को घर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
कहा, बरेली रोड से शहर के रास्तों से गुजरता हुआ खौद तक फ्लाईओवर बनेगा जो हैदराबाद से भी लंबा होगा। इसका काम शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने भाजपा सांसद डा. नैपाल सिंह पर भी निशाना साधा। राम-रहीम पुल को भी लेकर भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किए। बोले, प्लाईओवर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके बारे में सोचा जाएगा। अगर मौका मिलेगा तो उसके नीचे से रास्ता भी निकलवाया जाएगा। इस मौके पर नगर पलिका के चेयरमैन अजहर अहमद खां, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मायादेवी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, अजीतपुर के प्रधानपति सत्तार हुसैन भी थे।