फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader akhilesh told university is not for me and abdullah

यूनिवर्सिटी ना तो मेरे लिए ना अब्दुल्ला के लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
sp leader akhilesh told university is not for me and abdullah
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी न तो मेरी लिए बनाई है और ना ही अब्दुल्ला के लिए। यूनिवर्सिटी बनी है आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने के लिए। सरकार को सीखना है कि यूनिवर्सिटी कैसी बनायी जाती है तो यहां आकर देखें एक बार। आने वाले समय में यही यूनिवर्सिटी एक मिसाल बनेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हमसफर रिसोर्ट में कार्यकर्ता से अखिलेश ने कहा कि आजम खां ने लोगों का भाग्य बदलने के लिए इसे बनाया है। आजम पर लिखे जाने वाले मुक़दमों की भाषा है, जैसे लगता है कोई एक ही आदमी लिखकर दे रहा है तहरीर। प्रदेश में क्या हो रहा है। पत्रकार अगर सच लिख रहे हैं तो क्या हो रहा है। मिर्जापुर के एक पत्रकार ने स्कूल में बच्चों के साथ अन्याय दिखाया तो उस पर मुक़दमे लाद दिए गए। एक बार नेता जी (मुलायम सिंह यादव) पर भी एक साथ एक सौ से ज्यादा मुक़दमे दर्ज हो गए। उनके बाद अगर किसी पर इतने मुक़दमे हुए हैं, तो वो हैं आजम खां। लोकसभा में आजम खां की रमा देवी पर टिप्पणी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोकसभा में सभी महिला सांसद आजम खां के ख़िलाफ़ एक हो गई थीं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्नाव की बेटी के मामले में वो सब कहां ग़ायब थीं। आज भी वो लड़की जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। बीजेपी के लोगों का चेहरा देखिए, पता नहीं कैसे आ गए सत्ता में। सरकार में शामिल लोगों का इतिहास देखिए। हमारी सरकार को गुंडों की सरकार कहते थे, जरा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इतिहास को भी तो देख लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed