फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sixhours jam on bilari road

नहीं मिला कैश, छह घंटे बिलारी मार्ग जाम

Fri, 09 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सैफनी/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो सैफनी/ रामपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कैश नहीं मिलने पर गांव खरसौल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने ग्रामीणों ने बिलारी मार्ग जाम कर दिया। इससे लोगों को पारा चढ़ गया और गुस्साए लोगों ने बिलारी मार्ग पर छह घंटे तक जाम लगाए रखा। हालांकि, बैंक कर्मियों के समझाने और पुलिस के जल्द कैश उपलब्ध कराने के आश्वासन पर ही जाम खुल सका। 

गांव खरसौल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर गुरुवार को सुबह से ही कतार लग गई थी। सुबह दस बजे बैंक खुलने के बाद रुपये नहीं मिलने को लेकर लोगों का पारा चढ़ गया। खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिलारी-शाहबाद मार्ग पर करीब छह घंटे तक जाम लगाए रखा। कुछ बुजुर्ग महिला मार्ग पर ही लेट गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। बैंककर्मियों और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


मैनेजर की कार की हवा निकाली ःगुस्साए ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर के वाहन के टायर की हवा भी निकाल दी। काफी मशक्त के बाद पुलिस ने कर्मचारियों से कहकर बैंक को बंद करा दिया। लेकिन उसके बाद भी जाम दोपहर करीब तीन बजे तक नहीं खुल पाया। वहीं दोनों ओर वहानों की लंबी कतार लग गईं। जिससे दोपहर तक जाम में फंसे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस के कल कैश मिलने के आश्वासन पर ग्रामीण अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed