फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Six students ran away from Gurukul Hostel Rampur, police found three, family said - this big negligence

UP News: रामपुर में गुरुकुल हाॅस्टल से छह छात्र भागे, तीन को पुलिस ने खोजा, परिजन बोले- यह बड़ी लापरवाही

Tue, 10 Sep 2024 10:30 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:30 AM IST
सार

रठौंडा स्थित गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाई स्कूल वेद मंदिर के हाॅस्टल में रहकर पढ़ने वाले छह छात्र भाग गए। तीन छात्र खुद वापस आ गए जबकि एक के दिल्ली में होने की जानकारी मिली है। अभिभावकों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Six students ran away from Gurukul Hostel Rampur, police found three, family said - this big negligence
गश्त के दाैरान रामपुर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रठौंडा स्थित गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाईस्कूल वेद मंदिर के हॉस्टल से एक सप्ताह के भीतर छह छात्र लापता हो गए। गायब हुए छह छात्रों में से एक दिल्ली में मिला है, जबकि तीन छात्र खुद ही वापस लौट आए हैं। एक छात्र के पिता ने गुरुकुल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन


पुलिस लापता हुए दो छात्रों की तलाश कर रही है। रठौंडा स्थित गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाई स्कूल वेद मंदिर के हाॅस्टल में रहकर पढ़ने वाले रवि (14), गौरव (15) और आशीष (15) एक सितंबर दीवार कूदकर भाग गए थे।
विज्ञापन


छात्रों के गायब होने की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन ने उनके परिजनों को दे दी थी। एक छात्र ने खुद ही अपने परिजनों को फोन करके जानकारी दी कि वह दिल्ली है। हॉस्टल प्रबंधन अभी दो छात्रों की तलाश कर रहा था कि रविवार को विशाल (12), शिवम (12) और अंकित (10) हॉस्टल से लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के बोहित निवासी धर्मपाल ने मिलक कोतवाली में बच्चों को गायब होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एक सितंबर को हॉस्टल के तीन छात्र कहीं चले गए थे, जिसमें से एक दिल्ली में मिल गया है। दो छात्रों के हरिद्वार जाने की बात सामने आई है। उनकी तलाश की जा रही है। रविवार को जो तीन छात्र गायब हुए थे वो मिल गए हैं। अभिभावकों के आरोप बेबुनियाद हैं। - आचार्य आदित्य, प्रधानाचार्य,  गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाई स्कूल वेद मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed