फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shreemad bhagawat katha

अहंकार त्यागने से ही संभव है ईश्वर की प्राप्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
shreemad bhagawat katha
रामपुर। गंगापुर आवास विकास स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने लोगों को विनम्र, सदाचारी बनने और अहंकार न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित भैया लाल शुक्ल ने कहा कि बिना अहंकार त्यागे मनुष्य ईश्वर की प्राप्ति नहीं कर सकता है। अहंकार और ईश्वर का बैर होता है। परमात्मा की प्राप्ति के लिए मनुष्य को अहंकार का त्याग करना पड़ता है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि रास शब्द का अर्थ है रस। गोपियों की इच्छा पूर्ण करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास किया। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं रस हैं। रुक्मणी विवाह का वर्णन करते हुए व्यास ने कहा कि रुक्मणी ने श्री कृष्ण से कहा कि प्रभु मुझमें नारी सुलभ सभी गुण विद्यमान है अत: आप मंदिर में पूजन करने जाते समय मेरा हरण कर मेरा वरण करें। भगवान कृष्ण ने रुक्मणी का वरण इसी प्रकार किया। इसके बाद कथा व्यास ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। इस अवसर पर पीयूष कुमार, प्रवीण, राधेश्याम यादव, सीताराम शर्मा, केके सक्सेना, राकेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सीताराम शर्मा, राजीव शर्मा, प्रवीण भांडा, सुभाष सक्सेना, सुनील सक्सेना, दिनेश कुमार, अंकित, राकेश, विष्णु शरण अग्रवाल, मनोज, उमेश शर्मा, रामबाबू गुप्ता, छाया, कामिनी, कांति, कविता, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed