फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shock to former SP district president from High Court

Rampur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को हाईकोर्ट से झटका

Wed, 05 Feb 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shock to former SP district president from High Court
बिलासपुर। लेखपाल से अभद्रता करने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी को हाईकोर्ट ने भी झटका दिया है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

बीते 27 दिसंबर को तहसील के लेखपाल अवनीश कुमार ने क्षेत्र के गोकुलनगरी गांव निवासी सपा नेता साबी तथा उनके नौकर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट आदि के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद से पुलिस नामजद सपा नेता की तलाश कर रही है, मगर वह पकड़ में नहीं आ सके हैं। इससे लेखपालों में आक्रोश बना हुआ है और वह गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। पुलिस ने साबी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है और उन पर 25 हजार का घोषित है। वहीं, सपा नेता साबी ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। उच्च न्यायालय ने उनकी अर्जी को निरस्त करते हुए अग्रिम जमानत दने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed