फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Settle on the Ganges bath and the trains were crowded

गंगा स्नान पर बसों और ट्रेनों में रही भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Settle on the Ganges bath and the trains were crowded
गंगा स्नान पर बसाें और ट्रेनाें में रही भीड़
विज्ञापन

रामपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस वजह से रोडवेज बसों और ट्रेनों में खचाखच भीड़ दिखी। बसों और ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिली, लेकिन आस्था की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने सफर आसान कर लिया।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान विशेष माना जाता है। जनपद में कोसी नदी और रामगंगा तट में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। वहीं, कुछ श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हापुड़ के ब्रजघाट और अमरोहा के तिगरी धाम मेला पर भी गए। इसके लिए उन्होंने बसों और ट्रेनों का सहारा लिया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेनों के अनारक्षित कोच पूरी तरह से यात्रियों से भरे मिले। रामपुर से जाने वाले यात्रियों को ट्रेन का सफर आसान नहीं रहा। कुछ यही हाल बसों का भी रहा। परिवहन निगम ने रामपुर से तिगरी जाने के लिए 10 बसें गंगा स्नान पर्व के मद्देनजर लगाई थीं। इसके बाद भी रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। कई बसों में यात्रियों को बैठना तो दूर, खड़े होने की जगह भी मुश्किल से मिल पाई। खासतौर से बरेली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed