फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sealed building opened after depositing compounding money

Rampur News: कंपाउंडिंग का पैसा जमा करने पर सील भवन खुला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sealed building opened after depositing compounding money
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायमंड टॉकीज रोड स्थित स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बने एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया था। भवन के एक फ्लोर पर संचालित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा को भी सील कर दिया गया, जिससे बैंकिंग कार्य प्रभावित हुआ था। बृहस्पतिवार को आरडीए ने बैंक और भवन की सील कंपाउंडिंग फीस जमा करने के बाद खोल दिया है। आरडीए के सचिव डॉ. नितिन मदान ने बताया कि यह कार्रवाई सैय्यद मोहम्मद असलम, सैय्यद अनस अली और सैय्यद शाह फहद द्वारा निर्मित भवन पर की गई थी। जांच में पाया गया कि भवन में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट और ऊपरी भूतल का निर्माण व्यावसायिक उपयोग के लिए किया गया था। भवन स्वामी ने कंपाउंडिंग के 10 लाख रुपये जमा कर दिए। इस कारण बृहस्पतिवार को पूरे भवन की सील खोल दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed