फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Salt being sold in the name of branded company caught

Rampur News: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा नमक पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Salt being sold in the name of branded company caught
रामपुर। शाहबाद में टाटा कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा भारी मात्रा में नमक छापा मारकर पकड़ा गया। इस कार्रवाई के दौरान दुकानों से नोकझोंक भी हुई। यह कार्रवाई कंपनी के फील्ड अफसर की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

नगर में धड़ल्ले से टाटा कंपनी के नाम से खराब गुणवत्ता का नमक बेचा जा रहा था। कोलकाता से आए टाटा कंपनी के फील्ड अफसर विशाल मंडल ने बताया कि शाहबाद में अधिकतर दुकानदार अधिक मुनाफे के लालच में कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। इसकी शिकायत लगातार कंपनी से की जा रही थी। कंपनी ने नमक का सैंपल मंगाकर चेक किया तो खराब गुणवत्ता का नमक मिला।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को फील्ड अफसर विशाल मंडल ने शाहबाद पहुंचकर शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार से शिकायत की। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुशवाहा, रामप्रताप, अशोक कुमार और राहुल शुक्ला की टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अग्रवाल किरान, आनंद किराना और अभिषेक किराना स्टोर पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक और आनंद किराना स्टोर से बड़ी मात्रा में टाटा के मार्का वाला नमक बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने नोकझोंक शुरू कर दी। इससे काफी भीड़ लग गई। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में टीम सारा नमक बरामद कर कोतवाली ले आई।
तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अग्रवाल किराना स्टोर से राजधानी बेसन, आनंद किराना स्टोर से खुला बेसन और टाटा के मार्का वाला नमक और अभिषेक किराना स्टोर से भारी मात्रा में नमक बरामद किया है। कॉपीराइट के मामले में टाटा कंपनी के फील्ड अफसर की शिकायत पर कार्रवाई की गई। साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है।



-------------------------


अधिक मुनाफे के चक्कर में जहर बेच रहे दुकानदार
कोलकाता से आए टाटा कंपनी के फील्ड अफसर विशाल मंडल ने बताया बरामद नमक घटिया क्वालिटी का है, जबकि टाटा का नमक उच्च क्वालिटी का और प्रामाणिक होता है। अधिक मुनाफे के चक्कर में दुकानदार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे। जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी। शाहबाद में अन्य कई जगह भी खराब नमक मिलने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed