फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road construction with the help of ten coror rupee

10 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
road construction with the help of ten coror rupee
रामपुर शाहबाद रोड का निर्माण कार्य करते कर्मी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से रामपुर-शाहबाद और मिलक-बिलासपुर रोड पर काम शुरू कर दिया गया है। दोनों सड़कों को नवीनीकरण योजना के तहत मंजूरी मिली है। इन सड़कों पर 10.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आगामी कुछ दिनों में सड़कों का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद लोगों को सड़क की बदहाली से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर-शाहबाद मार्ग की बात की जाए तो सड़क की हालत काफी खराब है। जगह-जगह सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। सड़कों की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया था। इसके अलावा मिलक बिलासपुर रोड के नवनिर्माण का प्रस्ताव शासन में प्रतीक्षारत था। शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही विभाग की ओर से दोनों सड़कों का नवनिर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। इसमें रामपुर शाहबाद की 27 किलोमीटर सड़क को मंजूरी मिली है, जिस पर 7.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके अलावा मिलक बिलासपुर रोड को 11 किलोमीटर को मंजूरी मिली है, जिसके लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है। इस सड़क के नवनिर्माण पर 2.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह काम होने के बाद दोनों सड़कें पूरी तरह से गड्ढामुक्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

- हमारी दो सड़कों को मंजूरी मिली है, जिसके लिए शासन ने कुछ धनराशि जारी कर दी है। इसलिए, दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसमें रामपुर शाहबाद रोड विभागीय प्लांट से बनाई जा रही है, जबकि मिलक बिलासपुर रोड का नवनिर्माण का कार्य जावेद कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमंत कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed