{"_id":"6111786a8ebc3e794d20fcbc","slug":"rianed-heavily-in-rampur-rampur-news-mbd3987349128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/मिलक/स्वार। सोमवार को सुबह से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। शहर में जगह-जगह टूटी फूटी सड़कों में हुए जलभराव और कीचड़ से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया।
रविवार की आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल उमड़ आए। सुबह से झमाझम बारिश शुरु हो गई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से व्याकुल लोगों को बारिश होने से राहत मिली। सुबह शुरु हुई बारिश कभी तेज तो कभी हल्की होती रही। बारिश होने से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। सड़कों पर गंदगी पसरने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। बारिश होने से धान और गन्ने की फसल को लाभ हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मिलक नगर एवं क्षेत्र में कई दिनों से बारिश की आस लगाए हुए लोगों को बारिश होने पर राहत मिली। उमस भरी गर्मी से लोगों और किसानों को राहत मिली। बारिश होने पर मुख्य रूप से धान की फसल को लाभ पहुंचा। वहीं, दूसरी ओर कई जगह फिसलन एवं जलभराव से राहगीरों को जूझना पड़ा।स्वार में सोमवार को सुबह से ही बादल छाने लगे थे। हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर को तेज बारिश हो गई। तेज बारिश का सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चल सका। बारिश रिमझिम बूंदाबांदी में तब्दील होकर रह गई। लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की।