{"_id":"66b2b5f3f97f4b46580439a4","slug":"report-did-not-reach-court-hearing-on-bail-application-could-not-take-place-rampur-news-c-282-1-rmp1004-127358-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोर्ट नहीं पहुंची रिपोर्ट, जमानत अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोर्ट नहीं पहुंची रिपोर्ट, जमानत अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई
Wed, 07 Aug 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। स्वार क्षेत्र के रहमतगंज गांव में सीआरपीएफ कर्मी धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में जेल में बंद आरोपी कृष्ण कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसको लेकर कोर्ट पुलिस की रिपोर्ट नहीं पहुंची,जिसके बाद अभियोजन की ओर से स्थगन दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई 21 अगस्त को होगी।
स्वार कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात था। मार्च के माह में वह अपने घर आया था। चार मार्च को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग की इस घटना में मनीष और बृज किशोर घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से कृष्ण कुमार और उसके पिता हरस्वरूप और भाई कृष्ण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जेल में बंद कृष्ण कुमार की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी,जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा रिपोर्ट पेश नही की गई,जिस पर अभियोजन की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसके बाद इस मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। यहां बताते चलें कि कृष्ण कुमार के खिलाफ सोमवार को ही एनएसए की कार्रवाई की गई थी।