फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report against 100 unknown people including 12 named people in firing and stone pelting

Rampur News: फायरिंग और पथराव में 12 नामजद समेत सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Report against 100 unknown people including 12 named people in firing and stone pelting
पटवाई। होली से एक दिन पहले ग्राम मथुरापुर में एक पक्ष की ओर से बिना अनुमति के डीजे बजाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोग भिड़ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्कामुक्की हुई थी। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन तीसरे दिन शनिवार को मामला गरमा गया था। शनिवार शाम को इसी मामले को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में फायरिंग और पत्थरबाजी हो गई। इस विवाद के दौरान चार लोगों के गोली लगी थी। वहीं, तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

13 मार्च की शाम एक पक्ष के लोगों ने गांव में डीजे लगाया गया था। बिना अनुमति के डीजे बजाने को लेकर दूसरे पक्ष को एतराज हो गया था। दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस बीच दोनों पक्ष की पुलिस से धक्का-मुक्की का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी बात को लेकर शनिवार की शाम को दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद गरमा गया।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में फायरिंग भी हो गई। जिससे एक पक्ष के नरेश, योगेश, ओम प्रकाश, पुष्पेंद्र के गोली लग गई थी। इसी पत्थरबाजी में गर्भवती महिला शकुंतला, दूसरी महिला सीमा का हाथ टूटा है। वहीं, एक अन्य महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। शनिवार रात पुलिस ने एक पक्ष के राजवीर, शशांक, सोनू, रिंकू, उपेंद्र, राजू, बाबू व दूसरे पक्ष के नरेश, योगेश, ओमप्रकाश, पुष्पेंद्र, कृष्णपाल सहित सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का आरोप है कि दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की है।
पथराव में पुलिसकर्मियों के भी आई चोटें, दस हिरासत में
पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि इस पत्थरबाजी में उप निरीक्षक कपिल, सिपाही पुष्पेंद्र सिंह, राहुल, पुष्पेंद्र घायल हो गए। इसी प्रकरण में पुलिस ने गांव के करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल
पत्थरबाजी और फायरिंग के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को भी मारा-पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed