{"_id":"69a349637c3ed6e61d01b4c2","slug":"recording-will-be-done-at-four-in-the-inspection-forest-range-investigation-started-rampur-news-c-282-1-rmp1027-165379-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निलंबित वन रेंजर समेत चार पर होगी प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निलंबित वन रेंजर समेत चार पर होगी प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन
रामपुर। पंजाब से खैर की लकड़ी के साथ ही करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ देने के मामले में निलंबित वन रेंजर के साथ ही चार आरोपियों पर वन विभाग की ओर जल्द प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है। डीएफओ ने वन रेंजर समेत चार आरोपियों के खिलाफ जांच के लिए पत्र लिखा है। जांच में आरोप साबित होने पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
17 फरवरी को वन टीम ने पंजाब के शंभू रजपुरा से खैर लकड़ी से लदा ट्रक, दो कार और दो मोटरसाइकिल सहित चार तस्करों को पकड़ा था। सोनीपत टोल पर एक कार क्षतिग्रस्त होने के कारण वहीं छोड़नी पड़ी। शेष वाहनों और अभियुक्तों को स्वार रेंज लाया गया। रेंजर विजय सिंह ने 18 फरवरी को मिलक खानम थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें केवल चार अभियुक्त, एक ट्रक और दो मोटरसाइकिल का उल्लेख किया गया, जबकि पूछताछ में छह अभियुक्तों के नाम सामने आए थे। डीएफओ ने निरीक्षण में पाया कि बिना उच्च अधिकारियों को सूचना दिए दो अभियुक्तों और एक कार को छोड़ दिया गया। जिसके बाद पीसीसीएफ सुनील चौधरी ने रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को स्वार रेंजर विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
एक दर्जन आरोपियों के शामिल होने की संभावना
रामपुर। वन विभाग ने 15 फरवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के राम्भू रजपुरा क्षेत्र के एक गोदाम से 450 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद कर चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के लिए वन कर्मियों ने उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र से कैंटर का चार वाहनों से पीछा किया था। कई दिन की कड़ी मेहनत के बाद लकड़ी तस्करों को पकड़ा गया था। विभागीय अधिकारियों की सूचना के आधार पर इस मामले में करीब एक दर्जन आरोपियों के शामिल होने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कई राज्यों के तस्कर हो सकते हैं शामिल
रामपुर। विभागीय अधिकारियाें से मिली जानकारी के अनुसार खैर की लकड़ी तस्करी में बिहार, जम्मू कश्मीर, यूपी, उत्तराखंड समेत अन्य राज्य के तस्करों के शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर विभागीय जांच की जा रही है। जांच में नाम सामने पर विभाग की ओर से आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पूरे मामले में जांच के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है। इसमें कुछ और कर्मचारियों की संलिप्ता होने की जानकारी मिली है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
- प्रणव जैन , डीएफओ