फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rape with women

सिविल लाइंस और अजीमनगर थाने में दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
rape with women
रामपुर। सिविल लाइंस और अजीमनगर थाने में दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बरेली के सिरौली थाना निवासी एक महिला के पति की चार माह पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। महिला एक कंपनी में कार्य करती है। उसके पति का फंड पीडब्ल्यूडी विभाग रामपुर में है। जिसको निकालने के लिए महिला को ग्राम प्रधान द्वारा एक कागज की आवश्यकता थी। आरोप है कि दो सितंबर को महिला ने ग्राम प्रधान से कागजात के लिए बोला था।जिस पर ग्राम प्रधान ने महिला को रामपुर बुला लिया। ग्राम प्रधान महिला को एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वहीं दूसरी ओर अजीमनगर थाने में भी तमंचे के बल पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का अरोप है कि उसका पति अपनी बहन के घर घूमने गया था। बुधवार रात को महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान पास में ही रहने वाला एक युवक दीवार कूदकर उसके घर में घुस आया।इस बीच युवक ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed