फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur's air becomes harmful for health

Rampur News: रामपुर की हवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हुई

Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rampur's air becomes harmful for health
रामपुर। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार सुबह कोहरे के कारण एक्यूआई 200 को पार हो गया।
विज्ञापन

दोपहर में धूप खिलने और हवा के कारण एक्यूआई 170 के आसपास रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई हुई। आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम है।
मंगलवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 205 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में आता है। सुबह कोहरे के कारण स्थिति भयानक हो रही है। दोपहर धूप खिलने के कारण एक्यूआई 170 के आसपास रहा। शहर में पिछले 15 दिन से वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। न सुबह की हवा साफ है, न रात की। प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक दानिश खान के मुताबिक, पछुआ हवा के प्रवेश से तापमान में गिरावट जारी है। सुबह कोहरा छंटने के बावजूद हल्की धुंध छा रही है। बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में पीएम 10 बढ़ रहा है। हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed