फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi will inaugurate the country's first Amrit Sarovar today

रामपुर: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज करेंगे देश के पहले 'अमृत सरोवर' का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे मौजूद

Fri, 13 May 2022 08:14 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 13 May 2022 08:14 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश के पहले अमृत सरोवर का शुभारंभ रामपुर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामपुर के इस अमृत सरोवर की प्रशंसा कर एवं बधाई देकर रामपुर के लोगों को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन
Rampur Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi will inaugurate the country's first Amrit Sarovar today
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। नकवी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर रामपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश के पहले अमृत सरोवर का शुभारंभ रामपुर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामपुर के इस अमृत सरोवर की प्रशंसा कर एवं बधाई देकर रामपुर के लोगों को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कोसी पुल के निकट उनका स्वागत किया। इसके बाद शंकरपुर स्थित अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समावेशी विकास, सर्व स्पर्शी सशक्तीकरण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, हमें उसको आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा की सफलता का सफर और उसकी स्वीकार्यता का प्रमुख कारण समाज के सभी वर्गों में भाजपा और उसकी नेतृत्व के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास और विकास के प्रति आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के समरसता और समावेशी सोच को आगे बढ़ाना चाहिए और इसी के साथ पार्टी आगे बढ़ भी रही है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी समाज को अपने से अलग नहीं कर सकती, विशेष तौर से दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज।

बैठक में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मोहनलाल सैनी, मोहन लोधी, अशोक विश्नोई, जागेश्वर दयाल दीक्षित, घनश्याम लोधी, संजीव अग्रवाल, संजय पाठक, महेश मौर्य, अमित दिवाकर, चंद्र प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी सैनी, मुन्नी देवी गंगवार, मिथिलेश जाटव, सतनाम सिंह, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, विकास शुक्ला, महासिंह राजपूत, ओमप्रकाश लोधी, ओमवीर दिवाकर, रघुवीर जाटव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed