{"_id":"6a8f41197a75fd5d3d073fcc","slug":"free-travel-gift-for-women-on-roadways-buses-for-raksha-bandhan-rampur-news-c-282-1-rmp1001-178777-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात
Thu, 27 Aug 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन को लेकर प्रदेश सरकार ने बहनों को बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे बहनों को अपने मायके और परिवार तक पहुंचने में किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
मातृशक्ति के सम्मान एवं सुविधा को समर्पित राजमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा सुविधा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रामपुर के जिला सहकारी बैंक सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में देखा गया।
सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए भी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। इसे वरिष्ठ मातृशक्ति के सम्मान और उनके सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
इस मौके पर शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।