फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women's hospital to receive two CPAP machines for premature newborns.

Rampur News: समय से पहले जन्मे नवजातों के लिए महिला अस्पताल को मिलेंगी दो सीपैप मशीनें

Thu, 27 Aug 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women's hospital to receive two CPAP machines for premature newborns.
रामपुर। समय से पहले जन्म लेने और कम वजन वाले नवजातों के लिए जिला महिला अस्पताल को जल्द ही दो सीपैप मशीनें मिलेंगी। शासन ने अस्पताल की मांग और सीएमएस के विशेष अनुरोध पर मशीनें उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 7-8 प्रसव होते हैं। इनमें एक से दो बच्चे समय से पहले जन्म लेने या कम वजन वाले होते हैं। ऐसे नवजातों को सांस लेने में दिक्कत होने पर सीपैप मशीन की जरूरत पड़ती है। अभी अस्पताल में मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर स्थिति वाले नवजातों को मुरादाबाद या दिल्ली रेफर करना पड़ता है। सीपैप की सुविधा फिलहाल मंडलीय जिला अस्पतालों या निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस ने इस समस्या को शासन के समक्ष रखा था। इसके बाद महिला अस्पताल के लिए दो सीपैप मशीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद मशीनों को एसएनसीयू में लगाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले नवजातों को उपचार के लिए बाहर भेजने की जरूरत कम होगी और उन्हें समय पर सांस संबंधी सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
ऐसे काम करती है सीपैप मशीन
सीपैप मशीन नवजात के फेफड़ों तक लगातार नियंत्रित दबाव के साथ हवा पहुंचाती है। इससे सांस लेने में परेशानी वाले बच्चे के फेफड़े खुले रखने में मदद मिलती है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर बना रहता है। खासतौर पर समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले नवजातों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है। मशीन की मदद से ऐसे बच्चों को शुरुआती उपचार महिला अस्पताल में ही मिल सकेगा और गंभीर स्थिति में रेफर करने की जरूरत कम होगी।

0000
शासन ने महिला अस्पताल के लिए दो सीपैप मशीन उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है। मशीनें मिलने के बाद एसएनसीयू में इन्हें लगाया जाएगा। समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले नवजातों को सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सकेगा। -डॉ. अनवर सादात, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed