फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Two children drowned in a pond while bathing in Milak, divers are searching

Rampur: मिलक में नहाने के दौरान तालाब में डूबे दो किशोर, गोताखोरों ने बरामद किए शव, मौके पर अफरातफरी

Mon, 22 Jul 2024 04:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 04:02 PM IST
सार

मिलक में सरकारी तालाब में नहाने गए दो किशोर डूब गए। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहरा मच गया। 

विज्ञापन
Rampur: Two children drowned in a pond while bathing in Milak, divers are searching
बच्चों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : संवाद

विस्तार

मिलक से सटे जलिफ नगला गांव में स्थित सरकारी तलाब में नहाने गए दो किशोर डूब गए। तीन किशोर सकुशल बाहर निकल आए। दो युवकों के तालाब में डूबने से परिवारों में कोहराम मच गया। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच दोनों की खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन


जलिफ नगला गांव निवासी अयान (18) पुत्र इरशाद, राजा (10) पुत्र बब्बू मास्टर, सैफ (17) पुत्र कदीर अहमद, उस्मान पुत्र (16) अली मोहम्मद, फैज (17) पुत्र शमशाद सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे गांव के ही सरकारी तालाब में नहाने गए। नहाते समय अयान व राजा गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन


बाकी सैफ, फैज व उस्मान तालाब से बाहर निकलने में सफल रहे। सूचना पर एसडीम राजेश कुमार, सीओ आरएस परिहार, कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को तालाब में खोजबीन शुरू करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ढूंढ लिया और तालाब से बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनों को मिलक के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed