फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP Conducts Fourth Survey in Moradabad as Public Anger Over UGC Issue and Civic Problems Emerges

यूपी: भाजपा के गढ़ में उठ रहे नाराजगी के स्वर, पार्टी करा रही चौथा सर्वे, यूजीसी का मुद्दा सर्वे में आया सामने

Wed, 14 Oct 2026 04:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 14 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

भाजपा के गढ़ में नाराजगी के स्वर उठ रहे हैं। लाइनपार इलाके में सड़कें टूटी हैं। सीएम ग्रिड के काम में देरी को लेकर लोगों में नाराजगी है। प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा चौथा सर्वे करा रही है। यूजीसी का मुद्दा भी सर्वे में सामने आया है।

विज्ञापन
BJP Conducts Fourth Survey in Moradabad as Public Anger Over UGC Issue and Civic Problems Emerges
यूपी में प्रत्याशियों के चयन के लिए कराए जा रहे सर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में प्रत्याशियों के चयन के लिए कराए जा रहे सर्वे में भाजपा के गढ़ में नाराजगी के स्वर उठ रहे हैं। सर्वे में लाइनपार इलाके में टूटी सड़कें, नाली, सीएम ग्रिड के काम में देरी को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आई है। इसके अलावा यूजीसी के मुद्दे को लेकर भी लोगों में रोष है। जिसे लेकर पार्टी के भीतर मंथन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


यूपी के मुरादाबाद में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा सर्वे करा रही है। अभी तक अलग-अलग एजेंसियां तीन सर्वे कर चुकी हैं। इस समय चौथा सर्वे चल रहा है। नगर और देहात विधानसभा क्षेत्र में 15-15 टीमें सर्वे में लगी हैं। हर टीम में करीब चार सदस्य हैं। 
विज्ञापन


ये टीमें अलग-अलग मोहल्लों में जाकर हर वर्ग और बिरादरी के लोगों से संपर्क कर रही है। लोगों से दावेदारों के बारे में फीडबैक ले रही है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सर्वे टीम लाइनपार में घूम रही है। यहां टीम ने प्रकाश नगर, प्रेमनगर, ज्ञानी वाली बस्ती, चिड़िया टोला, चाऊ की बस्ती में जाकर टिकट के दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा मानसरोवर और बुद्धि विहार भी टीम गई। ये इलाके भाजपा के गढ़ कहे जाते हैं। यहीं से पार्टी के उम्मीदवार की जीत की राह निकलती है। लाइनपार इलाके में सर्वे के दौरान लोगों में नाराजगी की बात सामने आई है।

ये नाराजगी यहां सीएम ग्रिड योजना में हो रही देरी, टूटी सड़कें, जलभराव को लेकर है। इसके अलावा पार्क, सरकारी अस्पताल, स्कूल कॉलेज की सुविधा न होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने जो अपनी बात रखी है उसमें कहा है कि जो वादे किए गए थे वह पूरे ही नहीं हुए हैं। 

वहीं सर्वे में यूजीसी का मुद्दा भी उठ रहा है। इसे लेकर भी लोगों में रोष है। सर्वे में आई इस नाराजगी को लेकर पार्टी के भीतर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। इस नाराजगी को दूर करने के लिए भाजपा नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है।

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। स्वस्थ आलोचना पार्टी के हित में है। इसे फेस किया जाएगा। समय रहते पार्टी के सभी नेता मिलकर लोगों की नाराजगी को दूर कर लेंगे। - प्रमेंद्र जांगड़, महानगर प्रभारी

सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। कुछ स्थानों पर अगर कोई समस्या है तो दूर किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

लाइनपार से ही भाजपा का बेड़ा हुआ पार
पिछले दो बार के विधानसभा चुनाव परिणाम बताते हैं कि लाइनपार के इलाके से ही भाजपा का बेड़ा पार हुआ है। नगर सीट पर पुराने शहर में लंबे अंतर से पिछड़ने के बाद भाजपा को लाइनपार से ही जीत मिली थी।

पिछले तीन विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद नगर सीट पर भाजपा की स्थिति

वर्ष

भाजपा को मिले वोट

सपा को मिले वोट

जीत का अंतर

2022

1,48,384 (46.12%)

1,47,602 (45.88%)

782

2017

1,23,467 (44.60%)

1,20,274 (43.45%)

3,193

2012

68,103 (32.52%)

88,341 (42.18%)

20,238

नोट: 2012 में सपा को भाजपा से अधिक वोट मिले थे और जीत का अंतर 20,238 वोट था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed