फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Retired railway employee's wife dies after falling from train, was going from Nainital to Laksar

Rampur: ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड रेलवे कर्मी की पत्नी की मौत, नैनीताल से घूमकर जा रही थी लक्सर

Thu, 14 Dec 2023 07:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। वापस लौटने के दौरान देर रात बुजुर्ग महिला शौच के लिए गई। आशंका जताई जा रही है कि इस बीच वह ट्रेन से गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rampur: Retired railway employee's wife dies after falling from train, was going from Nainital to Laksar
जान गंवाने वाली महिला के परिजन ने जानकारी लेते पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

केमरी थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ नैनीताल से घूम कर ट्रेन से अपने घर जा रहे लक्सर के एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी की पत्नी सोतारी देवी (65) की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रातभर परिजन उन्हें तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह तड़के ही केमरी क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे ग्राम प्रधान ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर मृतका के परिजन, जीआरपी व केमरी पुलिस पहुंच गई।  मृतका के पुत्र मोतीराम ने बताया कि वह 12 दिसंबर को परिजन लक्सर से नैनीताल घूमने गए थे। उनके साथ उनके पिता रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी सीताराम, माता सोतारी व बुआ मीला भी थे।
विज्ञापन


13 दिसंबर वे परिवार वालों के साथ वापस लक्सर जाने के लिए बुधवार की रात करीब नौ बजे हल्द्वानी से ट्रेन में बैठे थे। मोतीराम ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनकी माता सोतारी ट्रेन के शौचालय की तरफ गईं थीं। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उन्होंने शौचालय की तरफ जाकर देखा तो मां नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराकर परिवार वाले ट्रेन के डिब्बे में उन्हें इधर-उधर ढूंढने लगे। काफी तलाश के बाद वह लोग रामपुर स्टेशन पर उतर गए और रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। रात में ही रेलवे पुलिस ने परिजनों के साथ रामपुर से बिलासपुर रेलवे लाइन पर तलाश की और केमरी, बिलासपुर पुलिस को भी सूचना दी।


रातभर रेलवे पुलिस व केमरी पुलिस वृद्धा को ढूंढती रही। सुबह करीब छह बजे केमरी क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द के प्रधान इमरान अली ने पुलिस को सूचना दी कि किसी महिला का शव उनके गांव से निकलने वाली रेलवे लाइन के नीचे खेत में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed