फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur police will monitor through CCTV

Rampur News: सीसीटीवी से निगरानी करेगी रामपुर पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rampur police will monitor through CCTV
रामपुर। एसपी विद्यासागर मिश्र ने सोमवार को जिला कंट्रोल रूम, एकीकृत कमांड, डायल-112 कार्यालय और थाना साइबर क्राइम का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और संबंधित दस्तावेजों का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम के इंचार्ज को त्योहारों के मद्देनजर 24 घंटे कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
एसपी ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक भी किया। साथ ही कुछ कैमरों में साफ दिखाई नहीं देने पर इनकी तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए। एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

सभी तिराहों-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

साहब थाने के चक्कर लगाकर थक गए, सुनवाई नहीं होती
एसपी की जनसुनवाई में बोली महिला, एसपी ने थानाध्यक्ष को फोन कर लगाई फटकार
रामपुर। एसपी विद्यासागर मिश्र ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक महिला शहर के थाने का मामला लेकर पहुंची। कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमका रहे हैं। इस पर एसपी ने तुरंत थानेदार को फोन लगाकर फटकार लगाई और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

उधर, एएसपी अनुराग सिंह ने भी लोगों की फरियाद सुनी। टांडा क्षेत्र से की एक महिला ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज किया। अब आरोपी उसके घर में आकर परेशान कर रहे हैं। इस पर एएसपी ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed