फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news snowfall rain in rampur aani kinnaur

किन्नौर के छितकुल में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी

Tue, 23 Mar 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
rampur news snowfall rain in rampur aani kinnaur
प्रमुख पर्यटक स्थल छितकुल में पड़ी ताजा हिमापात का नजारा - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/सांगला। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की है। मंगलवार का ेआउटर सिराज और किन्नौर की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

किन्नौर के छितकुल में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज के बाद ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कल्पा का अधिकतम तापमान न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। बारिश होने से किसान-बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से कल्पा, निचार और पूह खंड की सभी ग्रामीण सड़कों पर फिलहाल निगम की बसों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है। रिकांगपिओ से पूह की तरफ काजा और किन्नौर से शिमला की ओर निगम की बसें चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कल्पा, रोघी, पंागी, बारंग, बु्रआ शौंग, चांसू, सापनी, बटूरी, सांगला, बटसेरी, रक्षम, रिब्बा, रिस्पा, आकपा, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, कानम, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, लियो, हांगो, चांगो, रोपा, सुन्नम, सुमरा और शलखर सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी रिकांगपिओ सुजान सिंह नेगी ने बताया कि सभी रूटों पर बसों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed