फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news new restiriction for marriage in rampur

शादी समारोह में 20 लोग हो सकेंगे शामिल, डीजे पर प्रतिबंध

Thu, 29 Apr 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
rampur news new restiriction for marriage in rampur
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और आयोजकों की लापरवाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब विवाह समारोह में अधिकतम 20 व्यक्तियों को ही शामिल होने का निर्देश जारी किया है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी सूरत में शादी समारोह का समय नहीं बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

भले ही शादियों के सीजन में जिला प्रशासन का यह निर्णय आयोजकों के लिए चिंतित करने वाला है, लेकिन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यह आवश्यक है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि जिला शिमला में अब शादी समारोह में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पाएंगे, इनमें आयोजक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

समारोह से पूर्व स्थानीय एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। शादी में डीजे, धाम और सामुदायिक रसोई के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षणिक गतिविधियों सहित खेलकूद प्रतियोगिता पर भी पाबंदी रहेगी। अंतिम संस्कार में भी 20 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समूचे उपमंडल में ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने उपमंडल के लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed