{"_id":"60a514828ebc3e74fa776be2","slug":"rampur-news-congress-news-gandhi-helpline-started-in-chopal-rampur-news-sml370800815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए चौपाल में गांधी हेल्पलाइन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए चौपाल में गांधी हेल्पलाइन शुरू
विज्ञापन
चोपाल(रोहडू़)। ब्लॉक कांग्रेस चौपाल के पदाधिकारियों कि वर्चुअल बैठक सुरेंद्र मोहन मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सभी ने कोरोना महामारी की संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने का निर्णय लिया।
इसको संबोधित करते हुए खंड अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने कोरोना महामारी में जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल चौपाल में तापमान मापने के लिए थर्मामीटर तक नहीं है, न ही ऑक्सीमीटर है न ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के परामर्श पर कांग्रेस पार्टी ने गांधी हेल्पलाइन शुरू की गई है। चौपाल ब्लॉक में भी गांधी हेल्पलाइन के तहत एक टीम का गठन किया गया है। इसमें मदन सरेगटा, दिनेश चौहान, बलबीर रचाईक, दिनेश शर्मा, पूनम मधाइक, हेमंत डोगरा, कुंदन शर्मा, नाग चंद शर्मा, सोहन लाल मोस्टा, रमेश जनदेव, कंवर जिन्टा, नरेंद्र ठाकुर, गीता चौहान, भगत पंवार, रीना कामटा, नीरू कलसाईंक, सुनील शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, जितेंद्र, संजू और मोहन को शामिल किया गया है और इनके मोबाइल नंबर की सूची को कांग्रेस पार्टी के पेज पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी में किसी भी समस्या के लिए लोग गांधी हेल्पलाइन टीम के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मदन सरेगटा ने कहा कि जल्द ही पंचायत स्तर पर भी टीम का गठन किया जाएगा।