फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news baga sarahan tourist came in many numbe

बागा सराहन में उमड़ी सैलानियों की भीड़

Tue, 06 Jul 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
rampur news baga sarahan tourist came in many numbe
हितेश भारती
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते प्रदेश के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। निरमंड के प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन में भी बड़ी संख्या में पर्यटन यहां की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संकटकाल के कारण बीते लंबे समय से पर्यटक नहीं पहुंचने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को खासा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से डगमगा गई और कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया था। अब कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद प्रदेश में बंदिशें हटते ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का का रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागा सराहन के कारोबारी राजेश कायथ ने बताया कि आजकल यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे होटलों में अच्छी खासी ऑक्यूपेंसी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान कारोबार ठप था। इससे यहां के कारोबारी परेशान थे। पूर्व वार्ड सदस्य बेली राम ठाकुर ने बताया कि उत्तर भारत की सबसे दुर्गम श्रीखंड महादेव यात्रा पर इस बार भी ट्रस्ट ने रोक लगा दी है। इस वजह से पर्यटक बागा सराहन का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों सैलानी यहां की प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम वादियां और खूबसूरत बागा सराहन मैदान के दृश्य को देखकर मोहित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में बसी यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। वहीं, स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर के मुताबिक इस जगह को नई मंजिलें नई राहें के तहत विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आनी आउटर सराज के दौरे के दौरान इस जगह का प्रवास संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed