फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur nawab

दास्ताने ए रियासत : नवाब कल्बे अली खां ने बनवाया था शहर के बीचों बीच पहला मंदिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
rampur nawab
रामपुर। रामपुर रियासत में नवाबों ने सिर्फ अपने शौक और विलासिता पर ही ध्यान नहीं दिया बल्कि रियासत में सांप्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारा बना रहे इसके लिए भी कार्य किए। रामपुर रियासत में शहर के बीच में पहला शिव मंदिर भी रामपुर रियासत के सातवें शासक बने नवाब कल्बे अली खां ने बनवाया। इस मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास पूजन में नवाब कल्बे अली खां ने सोने की ईंट की रखकर पूजन करवाया। इतना ही नहीं इससे पहले शहर की सीमा से बाहर भमरौआ में स्थित ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण में भी उस समय के शासक नवाब अहमद अली खां ने भूमि दान दी थी। रामपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का परिचायक रहा है। रामपुर की हिंदू-मुस्लिम एकता की नींव रियासत काल में ही रख दी गई थी। रामपुर रियासत के शासकों ने सभी धर्मों का सम्मान किया और हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी जहां एक और मंदिरों का निर्माण करवाया तो वहीं हिंदू त्योहारों पर बड़े स्तर पर आयोजन कर धूमधाम से मनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed