फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Mother dies after giving birth to three daughters, mourning prevails in the family

Rampur: तीन बेटियों को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, परिवार में खुशी के बाद अचानक छा गया मातम

Thu, 01 Aug 2024 07:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 07:42 PM IST
सार

शाहबाद में तीन बेटियों को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मां की मौत के बाद बेटियों की हालत भी गड़बड़ाने लगी है। 

विज्ञापन
Rampur: Mother dies after giving birth to three daughters, mourning prevails in the family
परिजनों की गोद में बैठी तीनों बेटियां - फोटो : संवाद

विस्तार

निजी नर्सिंग होम में तीन बेटियों को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इससे जहां परिवार में तीन बेटियां आने से खुशी हुई, वहीं महिला की मौत के बाद परिजन खासे दुखी हो गए। कोतवाली क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी मनीराम मनीराम की पत्नी सुरमिला (27) को 23 जुलाई को प्रसव की पीड़ा हुई थी।

विज्ञापन


जिसके बाद मायके पक्ष के लोग पड़ोसी जनपद बदायूं के देवचरा के निजी नर्सिंग होम में प्रसव कराने के लिए ले गए थे। मनीराम के अनुसार 23 जुलाई को निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के माध्यम से तीन बेटियों का जन्म हुआ था लेकिन उसके कुछ देर के बाद पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन बेटियों के आने की सुख और खुशी परिवार में थी। लेकिन वहीं पति को उसकी पत्नी के चले जाने का भी दुःख काफी था। लगातार हफ्ते भर से तीनों नवजात बेटियों को मां का दूध न मिलने के कारण उनका स्वास्थ्य गड़बड़ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों नवजात बेटियों को शाहबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तीन बेटियों को लेकर सीएचसी में परिजन बैठ गए तो उन तीन बेटियों को देखने वालों का तांता लग गया लेकिन मां की मौत की बात सुनकर लोगों की आंखों से आंसू छलक आए।

बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

टांडा के मोहल्ला टांडोली निवासी कपिल व कमल बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार युवक ग्राम मलवाड़ा उर्फ मानपुर के सामने पहुंची तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।



टक्कर लगने से कपिल व कमल घायल हो गए। सूचना पाकर चौकी मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को उपचार के लिए जनपद रामपुर के टांडा भिजवाया। बताया जा रहा है जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रामपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed