फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Former MP Jayaprada declared absconding, now if she does not appear in the court, she will be attached

Rampur: पूर्व सांसद जयाप्रदा फरार घोषित, अब कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की, सीओ करेंगे तलाश

Tue, 27 Feb 2024 07:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 07:28 PM IST
सार

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पूर्व सांसद जया प्रदा को फरार घोषित किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ स्तर के अफसर के नेतृत्व में टीम गठित करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई छह मार्च को होगी।

विज्ञापन
Rampur: Former MP Jayaprada declared absconding, now if she does not appear in the court, she will be attached
रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट ने फिर से बड़ा झटका दिया है। आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में फरार घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। अब गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की जाएगी। टीम को छह मार्च को पूर्व सांसद को कोर्ट में पेश करना होगा।

विज्ञापन


2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे। इनमें विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हो चुकी है, जबकि केमरी के मामले गवाही होना शेष है।  
विज्ञापन


इस मामले में जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे लेकिन पूर्व सांसद जयाप्रदा 16 अक्तूबर 2023 से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं। इसके बाद कोर्ट की ओर से सात बार गैर जमानती वारंट जारी किए।  एसपी को भी पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने जमानतियों के खिलाफ भी पत्रावली खोली थी लेकिन पूर्व सांसद कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। मंगलवार को एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनको फरार घोषित कर दिया है।

साथ ही उनके खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के लिए सीओ स्तर के अफसर के नेतृत्व में टीम बनाकर छह मार्च को कोर्ट में पेश करें।


वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को फरार घोषित कर दिया है। उनके खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि सीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर छह मार्च को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed