फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rajendra became the president of Bilaspur Bar Association

Rampur News: बिलासपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र

Wed, 21 Jan 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 21 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rajendra became the president of Bilaspur Bar Association
राकेश कुमार शर्मा दूसरी बार निर्विरोध महासचिव बने, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजेंद्र कुमार सक्सेना उर्फ राजू कांठ अध्यक्ष और राकेश कुमार शर्मा दूसरी बार निर्विरोध महासचिव बने। सभी अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
मंगलवार को बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बार कार्यालय में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कुशल कुमार की अध्यक्षता व वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत सिंह विर्क, गुरपाल सिंह गिल, ज्ञानेश अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी अमरजीत सिंह विर्क ने सभी पदों पर नामांकन करवाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार सक्सेना उर्फ राजू कांठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए खुशनूद अली, महासचिव हेतु राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए ख्यालीराम लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए भगवंत सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए अनस खां, उप सचिव प्रशासन सोनू राठौर, सचिव पुस्तकालय मोहम्मद आसिम ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ के अनुसार सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र हासिल होने पर सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके अलावा अकील अहमद, महफूज अली, धर्मप्रीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, निर्देश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed